NEWS10

‘कांतारा: चैप्टर 1’ ट्रेलर रिलीज़ – सस्पेंस और रोमांच से भरपूर धमाका

‘कांतारा: चैप्टर 1’ ट्रेलर रिलीज़ – सस्पेंस और रोमांच से भरपूर धमाका

होम्बले फिल्म्स और ऋषब शेट्टी की इस फिल्म का ट्रेलर रहस्य और रोमांच से भरा है, जो पहले से कहीं ज्यादा गहरा और रोमकंठी अनुभव देता है। ट्रेलर की खासियत जानने के लिए नीचे click करें।

कांतारा: चैप्टर 1’ ट्रेलर रिलीज़ – दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता

परिचय

होम्बले फिल्म्स की आने वाली फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है। 2022 में रिलीज़ हुई कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा जादू चलाया कि फिल्म ने न केवल रिकॉर्ड तोड़े बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी अलग जगह बना ली। उसी सफलता के बाद इसके प्रीक्वल की घोषणा कर दी गई थी। अब इंतजार खत्म हो चुका है और फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही फैंस का जोश चरम पर पहुंच गया है।

8 भाषाओं में होगी रिलीज़

फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी रिलीज़ किया जा रहा है।

  • भाषाएँ: हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी ।
    यानी यह फिल्म दर्शकों के लिए बहुभाषी एंटरटेनमेंट लेकर आने वाली है। ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी।

    सस्पेंस और रोमांच से भरपूर ट्रेलर

    मेकर्स ने ट्रेलर में पूरी कहानी नहीं दिखाई, बल्कि रहस्य बनाए रखा है। बार-बार एक ही चेतावनी सुनाई देती है – “कांतारा के अंदर मत जाना”। यही लाइन फैंस के बीच जिज्ञासा को और बढ़ा देती है। ट्रेलर में भव्य लोकेशन, रहस्यमय माहौल और रोमांचक सीन्स देखने को मिलते हैं, जो फिल्म को और खास बनाते हैं।

  • फिल्म की शानदार टीम

    ‘कांतारा: चैप्टर 1’ होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में गिनी जा रही है।

    • संगीत: बी. अजनीश लोकनाथ ने दिया

    • सिनेमैटोग्राफी: अरविंद कश्यप ने किया है

    • प्रोडक्शन डिज़ाइन: विनेश बंग्लान ने किया है

    इन उपरोक्त क्रिएटिव एक्सपर्ट्स ने मिलकर फिल्म को शानदार विजुअल्स और इमोशंस से भरने का काम किया है।

    भव्य युद्ध दृश्य

    मेकर्स ने इस फिल्म में एक बड़ा वॉर सीक्वेंस शूट किया है, जिसमें:

    • 500 से ज्यादा प्रोफेशनल फाइटर्स का प्रयोग किया है

    • करीब 3000 लोग ने कम किया

    • 25 एकड़ में फैला पूरा सेट था

    • 45 से 50 दिनों की पूरी शूटिंग किया

    इस सीक्वेंस को भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े एक्शन दृश्यों में गिना जा रहा है।

    ‘कांतारा’ की शानदार सफलता

    • पहली फिल्म कांतारा 30 सितंबर 2022 को रिलीज़ हुई थी।

    • यह फिल्म दह्सरा के समय 2 OCT को रिलीज़ले होगी ।

    • केवल 16 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दुनिया भर में 460 करोड़ रुपये कमाए।

    • भारत में ही इसने लगभग 309 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

    • फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

    • रिषभ शेट्टी ने न सिर्फ एक्टिंग की थी बल्कि निर्देशन भी संभाला था।

    यानी ‘कांतारा’ सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक कल्चरल फेनॉमेनन बन गई थी।

    कहाँ देखें: ट्रेलर होम्बले फिल्म्स के यूट्यूब चैनल और उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर उपलब्ध है।

    आप इसे देखने के लिए होम्बले फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं: http://bit.ly/HombaleFilms।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Pinterest

Leave a Comment